REET-2024 के कल अपलोड होंगे एडमिट कार्ड:27 और 28 को परीक्षा, 15 लाख 44 हजार 418 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड

27 और 28 फरवरी को होने वाली REET-2024 के एडमिट कार्ड कल यानी 21 फरवरी को अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा के लिए 14 लाख, 29 हजार 822 कैंडिडेट्स ने फार्म भरे। लेवल-वन और लेवल-टू यानी दोनों में आवेदन करने वालों की संख्या 1 लाख 14 हजार 696 है। ऐसे में इन दो दिनों की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की संख्या 15 लाख 44 हजार 418 है। परीक्षा के लिए 41 जिला मुख्यालयों सहित अन्य जगह पर 1731 सेंटर बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार REET-2024 के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करते ही कैंडिडेट्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। डमी अभ्यर्थी पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा। साथ ही, अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा। पेपर सेंटर पर पहुंचने, खोलने और परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी। पेपर कोऑर्डिनेटर व फ्लाइंग के पास वीडियोग्राफर होगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। REET-2024 @ अजमेर परीक्षा केन्द्र – 57 27 फरवरी – प्रथम पारी में 18 हजार 648 कैंडिडेट्स 27 फरवरी- द्वितीय पारी में 18 हजार 527 कैंडिडेट्स 28 फरवरी – 18 हजार 629 कैंडिडेट्स REET से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… REET में 90 हजार कैंडिडेट्स को गृह जिला नहीं मिला:राज्य के बाहर से डेढ़ लाख अभ्यर्थी एग्जाम देने आएंगे; पहली बार QR कोड भी 27 और 28 फरवरी को होने वाली REET-2024 में 15 लाख 44 हजार 418 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। 2 दिन 3 परियों में होने वाले इस एग्जाम में डेढ़ लाख कैंडिडेट्स राज्य के बाहर के होंगे। करीब 90 हजार कैंडिडेट्स को इस बार गृह जिला नहीं मिल पाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक REET में कैंडिडेट का होगा फेस रिकग्निशन,डमी को पकड़ सकेंगे:एग्जाम सेंटर पर लाइव फोटो मिलान होगा, 1750 सेंटर पर होगी परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से REET-2024 का आयोजन 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में होगा। परीक्षा में डमी अभ्यर्थी पर अंकुश लगाने के लिए कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा और अंगूठा निशानी ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *