जयपुर में महेश नगर थाना पुलिस ने APO चल रहे RPS रितेश पटेल को गिरफ्तार किया है। उन पर एक लेनदेन के मामले में परिवादी को धमकाकर 1 करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, पटेल ने परिवादी से कुल 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसमें 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद शामिल थे। आरोप है कि उन्होंने परिवादी को एक फर्जी एसओजी एफआईआर भी भेजी थी। रितेश पटेल 2019 बैच के RPS अधिकारी हैं और वर्तमान में APO चल रहे थे। यह मामला दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक लेनदेन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। महेश नगर थाना पुलिस ने उन्हें जयपुर के केसर चौराहा स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरपीएस रितेश पटेल 2019 बैच के है। बजरी से लेनदेन मामले में ये एपीओ चल रहे थे। ये मामला बिजनेश में साझेदारी से जुड़ा था, जिसमें लेनदेन का विवाद चल रहा था। कोर्ट से जुड़ा डिमांड का मामला था। जिसमें रितेश पटेल ने 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद लिए थे। आरोप यह है कि आरोपी आरपीएस रितेश पटेल ने एसओजी की फर्जी एफआईआर तैयार की और पीड़ित को भेजी और उन्हें डराया धमकाया। हालांकि पीड़ित ने ये मामला पुलिस के अधिकारियों और एसओजी के अधिकारियों तक पहुंचाया तो जांच के बाद खुलासा हुआ। देर रात ढाई बजे रितेश पटेल को उनके घर से डिटेन किया और उसने सारी बाते कबूल की तो उसे गिरफ्तार किया गया है। चौकाने वाली बात है एपीओ चलते उसने एसओजी की फर्जी एफआईआर तैयार की तमाम बातों की जांच में पुलिस जुटी है।


