राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट पर डॉक्टर संगीता आर्य अब तक सदस्य हैं। 28 नवंबर को वह राज्यपाल को इस्तीफा भेज चुकी है। लेकिन राज भवन से इस्तीफा की मंजूरी बाबत आयोग को कोई अपडेट नहीं मिला है। हालांकि इस्तीफा देने के बाद से आर्य आयोग में नहीं आई है। डॉ संगीता आर्य को पूर्ववती अशोक गहलोत सरकार ने 15 अक्टूबर 2020 को सदस्य नियुक्त किया था। इससे पहले कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य पद पर कार्यरत थी। उनका बतौर सदस्य कार्यकाल 13 अक्टूबर 2026 तक था। नवंबर में दिया था इस्तीफा डॉ संगीता राना 28 नवंबर को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को इस्तीफा भेजा था। हालांकि कर्म का खुलासा नहीं हुआ है। जबकि इससे पूर्व उन्हें एसीबी ने 10 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने इंटरव्यू की व्यवस्था के चलते 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। वेबसाइट पर अब तक नाम आयोग की वेबसाइट पर डॉक्टर संगीता सदस्य के रूप में कार्यरत है। आयोग ने राज भवन अथवा सरकार से कोई सूचना नहीं मिलने के कारण वेबसाइट को अपडेट नहीं किया है। मालूम हो कि ईओ-आरओ परीक्षा घुस कांड मामले में एसीबी ने 13 मार्च 2024 को डॉ संगीता आर्य सहित पूर्व सदस्य डॉक्टर मंजू शर्मा से भी पूछताछ की थी। मंजू शर्मा दे चुकीं इस्तीफा एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के कुछ ही दिनों बाद डॉ मंजू शर्मा ने आरपीएएसी मेंबर पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। आरपीएससी में अब 10 मेंबर्स में से चार के पद खाली आरपीएससी में मेंबर्स के 10 पद हैं। अभी 7 पद भरे हुए थे। संगीता आर्य के इस्तीफे के बाद अब छह पद ही भरे हुए रह जाएंगे, चार पद खाली हो जाएंगे। मौजूदा सरकार के वक्त में आरपीएससी अध्यक्ष यूआर साहू और तीन मेंबर्स की नियुक्ति हुई है। इससे पहले सभी कांग्रेस राज के ही मेंबर्स थे। अब 6 मेंबर्स में 3 मेंबर कांग्रेस राज के और 3 मौजूदा सरकार के वक्त नियुक्त हुए हैं। यह खबर भी पढ़ें….. संगीता आर्य का RPSC मेंबर पद से इस्तीफा:राज्यपाल को भेजा, अब आरपीएससी में 10 मेंबर्स में से चार पद खाली


