राजस्व मंडल अजमेर की ओर से पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अस्थाई रूप से सिलेक्ट कैंडिडेट्स के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन व पात्रता जांच अजमेर में कल से आठ दिन तक होगी। राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर रोड, अजमेर (आर.आर.टी.आई.) में होने वाली इस जांच के लिए 3705 पदों के मुकाबले दोगुने कैंडिडेट्स (7410) को बुलाया गया है। लास्ट दिन 15 दिसंबर को बुलाए गए कैंडिडेट्स की डेट में परिवर्तन की सम्भावना भी राजस्व मंडल प्रशासन ने जताई है और कैंडिडेट्स को निर्देश दिए हैं कि वे वेबसाइट देखते रहें। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से वेबसाइट पर स्क्रूटनी फार्म/डिटेल आवेदन फार्म 4 से 6 दिसंबर तक भरवाए गए थे। राजस्व मंडल उप निबंधक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 की परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया गया था। परीक्षा का रिजल्ट चयन बोर्ड द्वारा 3 दिसम्बर 2025 को घोषित किया जा चुका है। 3705 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक अजमेर में दस्तावेज सत्यापन के लिए व्यक्तिशः आवश्यक रूप से विस्तृत आवेदन पत्र व ऑनलाइन आवेदन पत्र की हॉर्डकॉपी (दो प्रतियों में) एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पात्रता जांच के लिए ये हैं दिशा-निर्देश यहां देखे कब किसको आना है….


