RTO के पूर्व कांस्टेबल के बहाने फिर हमलावर हुए प्रीतम:पिछोर के EX MLA पर बोले-कक्का की कक्को सब बताएंगी, फिर उछाला डीएनए टेस्ट का मुद्दा

शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में एक बार फिर बयान दिया है। ग्वालियर आए प्रीतम लोधी ने कहा कि कक्का की कक्को से पूछो, सब कुछ साफ-साफ बताएगी। उन्होंने बिना नाम लिए पिछोर के पूर्व विधायक पर निशाना साधा। साथ ही एक बार फिर डीएनए टेस्ट की बात उठाई। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट करा लो फिर अपने आप सब कुछ साफ हो जाएगा। इससे पहले विधायक प्रीतम लोधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक केपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हाल ही में जब्त हुआ ‘कुबेर का खजाना’ पूर्व विधायक से जुड़ा हो सकता है। सौरभ शर्मा उनके दत्तक पुत्र हैं। इसकी डीएनए जांच करा ली जाए। कक्का को पता लगा तो कुवैत भाग जाएगा
प्रीतम लोधी ने कहा कि कक्को भी लाड़ली बहना है। किसी की मां है, किसी की पत्नी है। उसके ह्रदय से पूछो 20 साल से कक्को क्या झेल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि 30 साल में कई गबन किए हैं। रेत, पत्थर, तेंदू पत्ता, शराब, बैरियर, कैसिनो और अभी एक परियोजना में 25 करोड़ कमाए हैं। प्रीतम ने कहा, धीरे-धीरे बोलो यदि कक्का को पता लगा तो कुवैत भाग जाएगा। ग्वालियर में बुधवार दोपहर मीडिया से बातचीत करते हुए पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि सौरभ शर्मा पर लगाए गए आरोप सही हैं। ED इसकी जांच कर रही है। जांच में थोड़ा समय लगेगा। समय आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
कक्का पर लगाए रेत, पत्थर, तेंदूपत्ता में गबन के आरोप
भाजपा विधायक प्रीतम ने कहा कि मेरा आरोप ये है कि बीते 30 सालों में इन्होंने जो माल इकट्ठा किया है जो गबन किए हैं, रेत के, पत्थर के, तेंदू पत्ता के, शराब के, बैरियर के, कैसिनो में वह कहां जाएगा। हाल ही में एक योजना चल रही है, 25 करोड़ तो उसी में खा गए हैं। ये सब पिछोर से पूर्व विधायक द्वारा किया गया है। DNA टेस्ट पर बोले-इससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा
वहीं DNA टेस्ट की बात को लेकर उन्होंने कहा कि अगर डीएनए टेस्ट हो जाएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बातें छुपी रहने दो नहीं तो फिर सऊदी अरब तो कोई अमेरिका भाग जाएगा। फिर तुम लोग खड़े रह जाओगे। माल दफन हो जाएगा। अभी जांच चलने दो, क्योंकि अपन ईडी की जांच में बाधा नहीं बनना चाहते हैं। विधानसभा में भी ले जाऊंगा मामला
भाजपा विधायक प्रीतम का कहना है कि ईडी अच्छी जांच कर रही है। जांच लंबी चलेगी, लेकिन बचेगा कोई नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। जिससे कोई बच न सके। सौरभ ने सात साल में यह कुबेर का खजाना कहां से कमाया
जब प्रीतम लोधी से कहा कि सौरभ की मां कह रही है कि उन पर टिप्पणी लाड़ली बहना का अपमान है। इस पर प्रीतम का कहना था कि सात साल में सौरभ ने परिवहन में रहते हुए जो कमाया वो कहां से आया। वो भी तो किसी लाड़ली बहना का पैसा है। उसे तो बड़े प्यार से घर में रख लिया। मेरे पर इतने केस हैं और एक सही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *