RTO विभाग का अनूठा प्रयास:यमराज और चित्रगुप्त ने रोके नियम तोड़ने वाले वाहन चालक, ट्रैफिक नियमों को समझाया

भरतपुर परिवहन विभाग ने अनूठे तरीके से वाहन चलाते समय नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को समझाया। जैसे ही लोग नियमों को तोड़ते हुए दिखाई दिए तो, उन्हें यमराज और चित्रगुप्त का भेष रखे लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों को ट्रेफिक नियम पालन करने को कहा साथ ही उन्हें सभी नियमों के बारे में बताया। आरटीओ इंस्पेक्टर ललिता सैनी ने बताया की परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों से समझाइश की जा रही है की लोग अगर दुपहिया वाहन पर चले तो, हेलमेट लगाकर चलें। अगर दो सवारियां हैं तो, दोनों सवारियां हेलमेट लगाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। इस तरीके से अभियान पहले भी चलाया जा चुका है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान इस तरह के अभियान चलाये जाते हैं। आरटीओ विभाग की तरफ से यमराज और चित्रगुप्त का भेष रखे दो व्यक्ति तैयार किए गए। जिन्होंने शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोका। जिसके बाद यमराज और चित्रगुप्त का भेष रखे लोगों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। इस दौरान लोग काफी अचंभित नजर आये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *