SC-ST मामले में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:दुकान में घुसकर सिगरेट के पैसे नहीं देकर दी थी गालियां, भेजा जेल

बालोतरा जिले की पुलिस ने एससी-एसटी मामले में दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड 10 हजार रुपए का इनामी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार झुंझुनू लांबा गोढ़ड़ा निवासी संतोष मीना पत्नी मुंशीराम ने 22 सितंब 2023 को पचपदरा थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमकें बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब सवा पांच बजे करण, चंदेल, धमेंद्रसिंह, विजेंद्रसिंह, धर्मपालसिंह समेत अन्य उसके पति मुंशीराम की दुकान में घुस गए। सिगरेट के पैसे नहीं देकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पचपदरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई। लेकिन भनक लगने पर फरार हो जाते थे। एसपी ने शामिल आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। टीम को सशख्त निर्देश दिए। टीम ने तकनीकी ओर सूचना के आधार पर आरोपी रमेश दान पुत्र अचलदान निवासी भांडू चारणान पुलिस थाना शेरगढ़ हाल भूरटिया सूरसागर जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में साबइर सेल हेड कांस्टेबल गोमाराम, कांस्टेबल उदयसिंह, मोहनलाल, शंभुराम, मुकेश कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *