SDM पर जानलेवा हमला,रेत माफिया ने गाड़ी पर चढ़ाया ट्रैक्टर:भिंड में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे; 2 ट्रॉलियां जब्त की

भिंड में सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर एसडीएम की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एसडीएम विजय सिंह यादव अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। एसडीएम की गाड़ी को आगे से नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके से रेत से भरी दो ट्रॉलियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। वे सुबह करीब 10.30 बजे मिहोना बायपास पहुंचे। वहां रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रॉयल्टी और ओवरलोड मिलीं। एसडीएम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक ड्राइवर ने कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर एसडीएम की गाड़ी में ट्रैक्टर घुसा दिया। टक्कर से अफसर की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। दो तस्वीरें देखिए… पुलिस ने थाने में खड़े कराए ट्रैक्टर
घटना के बाद एसडीएम ने फौरन मिहोना थाना प्रभारी को फोन कर फोर्स बुलवाई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने ड्राइवरों के खिलाफ अवैध रेत परिवहन, ओवरलोडिंग और शासकीय वाहन को क्षतिग्रस्त करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। SDM बोले- सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा- अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन तेज गति और ओवरलोड के कारण आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस साल पहले भी हो चुके दो बार हमले ………………………………………….
ये खबर भी पढ़ें… खनिज निरीक्षक से अभद्रता कर धमकाने का आरोप
भिंड शहर के मीरा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ को शनिवार शाम अज्ञात युवकों द्वारा धमकाया गया। निरीक्षक ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया का हमला
भिंड कलेक्टर पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। कलेक्टर उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गए थे। बदमाशों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए पथराव कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *