SDM-AAO से तंग आकर पटवारियों ने अवकाश लेकर किया विरोध:आरोप-चार्जशीट देकर नौकरी खाने जैसी दे रहे है धमकी; 10 पटवारी को कारण बताओं नोटिस

SDM और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) से तंग और प्रताड़ित होकर पटवारियों ने एक दिन का सामूहिक छुट्‌टी (पटवारी 17 और 6 आरआई) लेकर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि बार-बार अनावश्यक सूचनाएं मांग कर परेशान किया जा रहा है। नहीं देने पर चार्जशीट देकर नौकरी खाने जैसी धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे का है। पटवार संघ ने जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन चौहटन तहसीलदार को दिया है। एसडीएम रणछोड़ लाल की ओर से 10 पटवारियों को आज कारण बताओं नोटिस जारी किए है। वहीं तहसीलदार को कल चार्जशीट दी गई है। पटवार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का कहना- एसडीएम रणछोड़लाल और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चन्द्र प्रकाश शर्मा बेवजह सूचनाएं मांगने को लेकर परेशान करने के साथ चार्जसीट की धमकियां दे रहे है। हमारे 10 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। वहीं तहसीलदार बुधवार को चार्जशीट दी गई है। पटवार मंडल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का कहना है कि – ग्राम पंचायतों के चुनाव होने वाले है। इसमें जो रिपोर्ट मांगी जाती है। जैसे एससी-एसटी के आकड़े मांगे है। हमने वो आकड़े समयानुसार दे भी दिए। उसके बाद भी तहसीलदार के साथ-साथ पटवारियों को तंग कर रहे है। अलग-अलग बार-बार आंकड़े मांगे जा रहे है। आंकड़े तुरंत मांग जाते है। पटवारी अपना फील्ड का काम करें या यह चीजें दें। एससी-एसटी के आकड़े पटवारी के पास कहां पर होते है। लेकिन हमने आंकड़े दिए गए। बीएलओ और हमारे आंकड़ों में अंतर आया है। उसमें पटवारी पर दबाव बनाया जा रहा है। आपने आंकड़े गलत दे दिए उसमें अंतर आ गया है। आंकड़ों में फेरबदल किए गए आरोप है कि एसडीएम ऑफिस में रात भर काम करवाया जाता है। पटवारी और बीएलओ ने हस्ताक्षर करके आकड़े देने के बाद ऑफिस से आंकड़े फेरबदल होकर आए है। उस पर न तो बीएलओ के हस्ताक्षर है और न ही पटवारी के हस्ताक्षर है। एक तरीके से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। हमने तहसीलदार साहब को ज्ञापन दिया है। अगर हमें इसी तरीके से परेशान किया गया तो हम लोग धरने पर बैठेंगे। हमने मांगे नहीं मानी गई तो हम धरने पर बैठेंगे। इस संबंध में तहसीलदार भूपेंद्र कुमार और एसडीएम रणछोड़लाल से जानकारी लेनी चाहिए उन्होंने फोन नहीं उठाकर काट दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *