SECR को मिला रेल मदद शील्ड आवार्ड:रायपुर रेल मंडल के बेहतर प्रदर्शन ने ग्राफ सुधारा; एक्सीलेंट रिव्यू 269% तक बढ़े, निगेटिव 71% कम हुए

भारतीय रेलवे की ओर से आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 समारोह का आयोजन 9 जनवरी 2026 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। इस समारोह में केंद्रीय रेल अश्विनी वैष्णव ने देशभर से चयनित 100 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा, अलग-अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 26 रेल मंडलों को शील्ड भी प्रदान की गईं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के (SECR) जोन के एक अधिकारी और एक कर्मचारी को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए जोन को तीन प्रतिष्ठित शील्ड भी प्राप्त हुईं। इनमें से एक रेल मदद शील्ड भी है। ये शील्ड दिल्ली में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय को दिया गया। वापसी के दौरान नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस से जब शील्ड रायपुर स्टेशन पर पहुंची तो वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसका भव्य स्वागत किया गया। रायपुर रेल मंडल के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि रेल मदद शील्ड के SECR को मिला, इसके पीछे रायपुर रेल मंडल का भी बड़ा रोल रहा है। बीते साल एक्सीलेंट रिव्यू में 269% की ग्रोथ की है। वहीं अन-सेटिसफेक्टरी रिव्यू में 71% की कमी आई है। जानिए क्या है रेल मदद शील्ड रेल मदद शील्ड उन रेलवे ज़ोन, मंडल (डिवीजन) या इकाइयों को प्रदान की जाती है, जिन्होंने Rail Madad पोर्टल / ऐप के माध्यम से यात्रियों की शिकायतों का सबसे तेज़, प्रभावी और संतोषजनक समाधान किया हो। यह शील्ड इसलिए दी जाती है ताकि— शील्ड पाने के लिए ये होते हैं मानक— रेल मदद शील्ड मिलना यह दर्शाता है कि संबंधित जोन/डिवीजन— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिलीं 3 शील्ड उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को रेल मदद शील्ड के अलावा ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड और उत्कृष्ट गुणवत्ता (वर्कशॉप) शील्ड (मोतीबाग वर्कशॉप, नागपुर) दिया गया। यह शील्ड जोन की परिचालन दक्षता, यात्री सेवा, संरक्षा, तकनीकी गुणवत्ता और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। वहीं जोन के एक अधिकारी और एक कर्मचारी को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। इनमें दिलीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, नागपुर, सांध्य प्रदीप चौबे, स्टेशन अधीक्षक, रायपुर और दिलीप सिंह को रेल संचालन, संरक्षा और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। सांध्य प्रदीप चौबे को नया रायपुर स्थित HPCL गति शक्ति कोचिंग टर्मिनल की न्यूनतम व्यवधान के साथ सफल कमीशनिंग सहित रेल संचालन में सराहनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। उनके कार्यों ने परियोजना निष्पादन और समन्वय में नए मानक स्थापित किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *