SHO पर मारपीट का आरोप, वीडियो बनाकर सुसाइड की धमकी:वीडियो जारी होने बाद से गायब है युवक, मोबाइल भी बंद, सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र का मामला

सलूंबर जिले में झल्लारा थाने के एसएचओ पर मारपीट का आरोप लगाकर एक युवक का सुसाइड करने की बात कहते हुए वीडियो सामने आया है। युवक ने खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो जारी होने के बाद से वह युवक गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पा रहा। मामले में झल्लारा एसएचओ धर्मेन्द्र सिंह बाघेला का कहना कि उन्होंने युवक पीयूष कलाल के साथ कोई मारपीट नहीं की। सिर्फ अवैध बजरी परिवहन को लेकर उसे धमकाया था। वह वीडियो बनाकर हम पर दबाव बनाने की ​कोशिश कर रहा है। “मैं आत्महत्या कर रहा हूं, जिम्मेदार थानाधिकारी-कांस्टेबल रहेंगे..”
युवक पीयूष कलाल ने 22 सेकंड का वीडियो जारी किया। जो कई वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल हो गया। इस वीडियो में वह बोल रहे हैं कि मैं पीयूष कलाल। झल्लारा थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह बाघेला और सलूंबर डीएसटी में राकेश जी के कारण उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके जिम्मेदार धर्मन्द्र सिंह बाघेला और राकेश जी रहेंगे। थानाधिकारी बोले-अवैध बजरी परिवहन पर धमकाया था
थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह बाघेला ने बताया कि वे शनिवार रात को गश्त कर रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे उन्होंने पीयूष कलाल को ट्रोली में अवैध बजरी परिवहन करते देखा। पीछा कर रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक पीयूष ने बामनिया स्थित रोड पर एक निर्माणाधीन बाउंड्री के पास ट्राली खाली कर दी। थानाधिकारी बोले कि इस पर उन्होंने पीयूष को आइंदा बजरी परिवहन नहीं करने को लेकर धमकाया। 5 मिनट के बाद वे वहां से रवाना हो गए। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। सुबह उन्होंने पीयूष का सुसाइड करने लेने की बात कहने वाला वीडियो देखा। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *