SIR सर्वे में लापरवाही, 4 अफसरों पर एक्शन:खंडवा कलेक्टर ने एक-एक महीने का वेतन काटने के दिए निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे है। जिसके लिए मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता, आयु व अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चार अधिकारियों की 1-1 महीने की सैलरी कटेगी
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले ऐसे 4 सेक्टर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने चारों सेक्टर अधिकारियों का एक-एक महीने का वेतन काटने संबंधी आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों में दो पशु चिकित्सा अधिकारी, एक इंजीनियर और एक फूड सेफ्टी अधिकारी शामिल हैं। आदेश अनुसार, मांधाता विधानसभा क्षेत्र के इनपुन क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी विष्णु बिरला, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के जूनापानी क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार किरकेट्टा, खंडवा विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड वार्ड के सेक्टर अधिकारी एवं उपयंत्री (आरईएस) कल्पना कोल्हे व पंधाना विधानसभा क्षेत्र के दुगवाड़ा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *