भिलाई नगर निगम के अंतर्गत संचालित राधिका नगर, कोसानाला, नेहरू नगर और कृष्णा नगर SLRM सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पछले चार महीने से बेतन नहीं दी गई है। भिलाई नगर निगम के अंतर्गत कुल 8 एसएलआरएम सेंटर संचालित हैं। यहां के संचालन की व्यवस्था निगम ने ठेके पर दी है। ठेकेदार ने यहां काम करने के लिए हर एक SLRM सेंटर के पीछे 40 कर्मचारियों को रखा जाना है। ठेकेदार ने यहां महिला समूह को कार्य करने के लिए दिया है। यहां दिन रात मेहनत का काम करने के बाद भी इन महिलाओं को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं है। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक सभी SLRM सेंटर को जून 2024 से महिला स्व सहायता समहू के जरिए चलवाया जा रहा है। यहां काम करने वाली महिलाओं को पूरी तरह से शोषण किया जा रहा है। इन महिला कर्मियों को ना तो कोई वीक ऑफ दया जा रहा है और ना कोई छुट्टी। अगर कोई छुट्टी मारता है तो उलका दो दिन का वेतन एक साथ काट दिया जाता है। निगम से भुगतान के बाद भी नहीं दिया जा रहा वेतन महिला कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं की नारेबाजी और विरोध को सुनकर यहां के कमिश्नर राजीव पाण्डेय ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। वहां महिलाओं ने उन्हें वेतन की समस्या बताई। पर कमिश्नर ने कहा कि ठेकेदार को जनवरी माह का वेतन दे दिया गया है अभी तक वेतन क्यों नहीं मिला इसकी जानकारी ली जाएगी। शिकायत करने पर चप्पल से मारने की दी धमकी जब समहू में काम करने वाली महिलाओं ने वेतन ना मिलने पर इसकी शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही तो वहां काम करने वाली महिला समूह की सुपरवाइजर पूनम ने शिकायत करने जाने पर उन्हें चप्पल से मारने की दी।


