SMS स्टेडियम में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे:राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव का 35 गेंद में शतक, 11 छक्के लगाए

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35-बॉल पर शतक लगाया। वैभव IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मुकाबला खेला गया। इधर,मैच के दौरान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों ने विरोध जताया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। मैच देखने आए लोगों ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। स्टेडियम के साउथ स्टैंड में बड़ी संख्या में दर्शकों ने इंडियन आर्मी के समर्थन में की नारेबाजी। इस दौरान दर्शकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद नारे लिखे पोस्टर भी लहराए। इधर, मैच के दौरान देर शाम तक दर्शकों का उत्साह बरकरार रहा। मैच शुरू होने के बाद भी रात 7.45 बजे तक गेट W1 से W3 पर दर्शकों की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी सोमवार देर शाम जयपुर पहुंची। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला होगा। जयपुर में हो रहे मैच से जुड़ी फोटोज… मुंबई इंडियंस की टीम जयपुर पहुंची, 1 मई होगा रॉयल्स से मुकाबला… इससे पहले स्टेडियम में रविवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ से बैटिंग टिप्स लेते हुए नजर आए थे। वहीं, गुजरात के बल्लेबाज जोस बटलर नेट्स में बॉलर्स को टिप्स देते हुए दिखे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *