SN मेडिकल कॉलेज में साल का दूसरा देहदान:74 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने सौंपी कॉलेज को बॉडी, रिसर्च में आएगी काम

जोधपुर के SN मेडिकल कॉलेज में 74 वर्षीय महिला की मौत के बाद आज देहदान किया गया। ये इस साल का मेडिकल कॉलेज में दूसरा देहदान है। अब तक मेडिकल कॉलेज में 255 देहदान हो चुके हैं। अब माथुर की देह स्टूडेंट के रिसर्च और नई बीमारियों का पता लगाने में काम आएगी। इसके लिए रमेश भंसाली ने परिजनों को प्रेरित किया। दरअसल जोधपुर के डाली बाई सर्किल की रहने वाली कुसुमलता माथुर का 14 जनवरी को निधन हो गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने इच्छानुसार देहदान करने का निर्णय लिया। बाद में निवास स्थान से मेडिकल कॉलेज वाहन के जरिए उनकी अंतिम यात्रा पहुंची। जहां मेडिकल कॉलेज प्रशासन को उनकी बॉडी सुपुर्द की गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने माथुर के परिजनों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *