SP कुल्लू को मंच पर नींद की झपकी:DC तोरुल एस. रवीश ने जगाया, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला के डिप्टी कमिशनर (DC) और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जिला के दोनों बड़े अधिकारी एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान SP गोकुलचंद कार्तिकेयन को नींद की झपकी आती है। तब बगल में बैठीं DC तोरुल एस. रवीश ने उनकी बाजू पर पेन लगाकर उन्हें उठाया। इससे पहले गोकुलचंद 15 सेकेंड से अधिक समय तक वीडियो में सोए नजर आ रहे हैं। SP जब नींद की झपकी ले रहे होते हैं, तब मंच पर किसी नेता का भाषण चल रहा होता है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि यह वीडियो बीते 28 मई का बताया जा रहा। मगर किसी ने आज इसे सोशल मीडिया में वायरल किया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, कोई बात नहीं थोड़ी बहुत झपकी चलती है, पुलिस अधिकारी हैं पूरे जिले की जिम्मेदारी है, अक्सर 24 घंटे चौकन्ना रहना पड़ता है। थकावट व अतिरिक्त स्ट्रेस कई बार हो जाता है। CM के कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो यह वीडियो कुल्लू जिला के बंजार के शरची का बताया जा रहा है। शरची में बीते सप्ताह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक कार्यक्रम था। चर्चा हैं कि कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारी 27 मई को देर रात तक सो नहीं पाए थे। इससे अधिकारी की कार्यक्रम के दौरान आंख लग गई। फरवरी 2024 में दोनों की कुल्लू में तैनाती DC तोरुल एस. रवीश साल 2016 बैच की IAS अफसर हैं और मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वहीं गोकुलचंद कार्तिकेयन 2014 बैच के IPS हैं। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। तोरुल एस रवीश को फरवरी 2024 में कुल्लू में डीसी लगाया गया। गोकुलचंद कार्तिकेयन फरवरी 2024 में कुल्लू के SP लगाए गए। इसे लेकर जब SP से उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *