रांची| रांची यूनिवर्सिटी में यूजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा दो सिटिंग में हुई। इस परीक्षा में लगभग 22 स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. विकास कुमार डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूवर्क और कदाचार मुक्त आयोजित की जा रही है। वहीं पीजी थर्ड सेमेस्टर कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा मंगलवार से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 7.5 लाख परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। यह परीक्षा एक सिटिंग मेंहोगी।


