भरतपुर में UGC बिल को लेकर लगातार विरोध जारी है। आज रुदावल में सर्वण समाज के लोगों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ और सर्वण समाज के नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सर्वण समाज के लोगों ने कहा कि सरकार UGC बिल लागू कर सर्वण समाज को झुकाना चाहती है। जबकि जनता सरकार के सत्ता के नशे को 2 मिनट में उतारना जानती है। जनता सरकार की गुलाम नहीं व्यापारी तरुण शर्मा निवासी रुदावल ने बताया कि सरकार सर्वण समाज से सभी चीजें लेकर हमारे लिए ऐसे कानून बनाती है। हम लोग राष्ट्र और धर्म के लिए वोट देते हैं। उसका यह दुरुपयोग करती हैं। अगर सरकार इस भ्रम में हो कि उन्होंने जनता को गुलाम बनाकर रख लिया। केंद्र सरकार को इस बात से अवगत करवाना चाहते हैं कि जनता तुम्हारी गुलाम नहीं है। जनता सरकार का सत्ता का नशा उतार देगी जनता अपना निर्णय खुद ले सकती हैं। आने वाली पीढ़ियों का सरकार शोषण करना चाहती है। हम उनका शोषण करने नहीं देंगे। सरकार के नेताओं को जो सत्ता का नशा चढ़ा है उसे उतारने में जनता को 2 मिनट लगेंगे। जब जनता नेताओं को सत्ता पर चढ़ा सकती है तो, उतार भी सकती है। सर्वण समाज के नेता साथ नहीं देंगे तो, दूसरे नेता बनाएंगे इस बात को सरकार और नेताओं को जनता बताना चाहती है। सर्वण समाज के नेता भी इस बात को समझ लें। जनता जब तक उनके साथ है जब तक वह जनता की आवाज उठाएंगे। अगर सर्वण समाज के नेताओं ने आवाज नहीं उठाई तो, जनता उन्हें दरकिनार करके दूसरे नेताओं को ला सकती है।


