ग्वालियर के एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में फंसाया। खुद को UK (यूनाइटेड किंग्डम) की नागरिक बताकर शिवानी अग्रवाल ने कारोबारी से दोस्ती की और ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया। 75 वर्षीय कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फेक विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट “शिवानी अग्रवाल’ को डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट की टीम अकाउंट से डिटेल जुटा रही है।
साथ ही कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए 1.41 करोड़ रुपए की पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 30 अकाउंट में यह राशि 74 टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई है। अब पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की नजर ऐसे ट्रांजेक्शन या अकाउंट पर है जिसमें 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्टशन हुआ हो। देश के 12 स्टेट में हुई ठगी के रुपए की बंदरबांट
ग्वालियर के गत्ता फैक्ट्री के संचालक 75 वर्षीय दुर्गा प्रसाद से हाल ही में ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म की वेबसाइट GOLD/DGMCOINFX.COM के जरिए इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.41 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच के साइबर थाना में 31 जनवरी को दर्ज की गई थी। जब मामला सामने आने के बाद साइबर एक्सपर्ट की टीम ने इस ठगी कांड की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि 74 ट्रांजेक्शन में यह रुपए देश के 12 राज्य के 20 शहर के 30 से ज्यादा अकाउंट में भेजे गए। इंडिया के यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार राज्यों में यह राशि ट्रांजेक्शन की गई है।
पंजाब की यश बैंक, एमपी के देवास की BOB बैंक पर नजर
साइबर एक्सपर्ट की टीम ने ठगी के मामले मंे डिटेल निकाली है। ठगी के 12 लाख रुपए मध्य प्रदेश के देवास जिले की बैंक ऑफ बडौदा में ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा पंजाब प्रांत के यश बैंक में आठ ट्रांजेक्टशन में करीब 15 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम इन दो शहरों के लिए रवाना की जा रही हैं।
जाल में फंसाने वाली इंग्लैंड की महिला डिलीट किया अकाउंट
पुलिस को पता लगा था कि कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करने वाली महिला कथित शिवानी अग्रवाल से उसकी फेसबुक पर पहचान हुई थी। इसी नाम से फेसबुक अकाउंट था। शिवानी ने कारोबारी को बताया था कि वह यूके इंग्लैंड में रहती है। जब ठगी हो गई तो महिला ने कारोबारी से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
ऐसे समझिए पूरा मामला
शहर के गोला का मंदिर स्थित मुरार इन्क्लेव निवासी 75 वर्षीय दुर्गा प्रसाद नागर कारोबारी हैं। उनकी ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री है। वर्ष 2025 में उनकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करती है और उससे उसे मोटा मुनाफा होता है। उसकी बातों में आकर वह भी ट्रेडिंग के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को कारोबारी को Support@DGMCOINS.VIP नामक ई-मेल के जरिए संपर्क किया गया। संपर्क करने के बाद उनको रुपए इन्वेस्ट करने के लिए मोटा मुनाफा का लालच दिया गया। बताया गया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म GOLD/DGMCOINFX.COM पर जितना ज्यादा पैसा इन्वेस्ट किया जाएगा फायदा उतना तगड़ा मिलेगा। उनकी सपोर्ट टीम द्वारा कारोबारी से बार-बार संपर्क किया गया। साथ ही विभिन्न मदों में इन्वेस्टमेंट के लिए कहा गया। जिस पर कारोबारी उनके जाल में फंस गया और दो से तीन महीने में 1.41 करोड़ रुपए ठग लिए।
पूरी बातचीत वेबसाइट के जरिए की गई
इससे पहले ठग गिरोह ठगी में फंसाने के लिए लोगों को टेलीग्राम एप, फेसबुक और वाटसएप के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे, लेकिन इस बार ठगों ने फेसबुक, टेलीग्राम और वाटसएप पर बात न करते हुए बेबसाइट पर बातचीत की। बातचीत का तरीका ऐसा लगा कि कारेाबारी भी उनके जाल में फंस गए।
साइबर थाना प्रभारी अमित शर्मा का कहना है- कारोबारी से ठगे गए रुपए जिन खातों में भेजे गए हैं। उनकी डिटेल निकाली गई है। अब वहां टीम को रवाना किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी ग्वालियर में एक कारोबारी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म GOLD/DGMCOINFX.COM के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराकर 1.41 करोड़ रुपए की ठगी की है। कारोबारी गत्ता फैक्ट्री का संचालक है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी थी। महिला ने खुद को यूके इंग्लैंड में रहने वाली बताकर जाल में फंसाया था।पूरी खबर पढ़ें


