UP में मारा गया, बिहार-झारखंड का कुख्यात छोटू धनबादिया:4 लाख का इनाम था; प्रयागराज में AK-47 से STF पर फायरिंग की

प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने बुधवार रात झारखंड-बिहार के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को ढेर किया है। ये मुठभेड़ शंकरगढ़ क्षेत्र में हुई। इस दौरान छोटू धनबादिया ने पुलिस पर एके-47 से फायरिंग की। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। वह मारा गया। धनबादिया प्रयागराज में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आया था। इसी बीच, एसटीएफ को इसकी खबर लग गई। इसके बाद एसटीएफ ने उसे शंकरगढ़ में घेर लिया। शिवराज चौराहे पर एसटीएफ ने छोटू धनबादिया को रोकने की कोशिश। एसटीएफ को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। AK-47 और 9MM पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। एसटीएफ को मौके से AK-47, पिस्टल और भारी मात्रा में 9MM कारतूस मिले हैं। छोटू पर कई राज्यों में गंभीर मुकदमे दर्ज थे। यूपी एसटीएफ को पिछले काफी से समय से इसकी तलाश थी। छोटू धनबादिया झारखंड का कुख्यात अपराधी था। उस पर नीरज तिवारी हत्याकांड और लाला खान हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज थे। वो झारखंड यूपी और बिहार में एक्टिव था। खबर अपडेट हो रही है…..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *