UP में 48 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा:प्रदेश में कानपुर रहा सबसे ठंडा, 5.7°C पारा; अगले दो दिन कोहरे का अलर्ट

यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में हवाओं का रुख फिर से बदल गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब पहाड़ों से आ रही पछुआ की जगह, अरब सागर से आ रही दक्षिणी पछुआ चलने लगी है। यह हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है और इसके असर से यूपी में दोबारा पारे में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर रहा। यहां का तापमान 5.7°C तय किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कानपुर और प्रयागराज की दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। IMD लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने से इन नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की तात्कालिक बढ़त देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। 3 तस्वीरें देखिए… ठंड में पाले से फसलों को भारी नुकसान का खतरा
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर के एस यादव ने बताया- दिसंबर महीने के अंत में या फरवरी महीने की शुरुआत में सबसे अधिक पाला पड़ने की संभावना होती है। जब पाला पड़ता है तो उसके लिए जो ओस की बूंद होती है।पेड़ों का पानी होता है। तापमान कम होने पर बर्फ के रूप में परिवर्तित हो जाता है। जिससे पौधे की कोशिकाएं फट जाती है जिसकी वजह से फसल को नुकसान होता है। दूसरा किसान भाई अगर आपकी फसल में स्प्रिंकलर से या सीधा पाइप के माध्यम से खेत की सिंचाई कर देते हैं तो इसे अंदर का तापमान गर्म हो जाता है फिर पाला का असर नहीं होता है। इसमें सब्जी छोटी पौधों और चना मसूर की फसल का बचाव होता है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार जब तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है। इंडिगो फ्लाइट पर मालिनी अवस्थी ने जताया गुस्सा मालिनी अवस्थी ने कहा – हम कलाकारों की जो जिंदगी है, ना रोज एक स्ट्रगल रोज एक संघर्ष एक जगह से दूसरे जगह जाना होता है। जो इंडिगो के फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है। अभी कोलकाता में हुआ और आज बॉम्बे में भी फ्लाइट कैंसिल हो गई। हमारी कैंसिल, हमारे साथी कलाकारों की कैंसिल हो गई। आपको समय पे पहुंचा भी नहीं पा रही है। 25000 30,000 इस तरह के टिकट्स कैंसल हो रहे है। अभी-अभी हमारे साथी कलाकार दिल्ली से वाराणसी पहुंच पाए। यहां पे 8:00 बजे से शो है। जनता आ चुकी है। प्रभु की कृपा है कि हम लोग 8:00 बजे शो अपना आरंभ कर पाए हैं। जय राम जी की। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *