VHP की मासिक बैठक:रोहिताश सैनी नगर अध्यक्ष मनोनीत

कोटपूतली में विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. अश्विनी गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में रोहिताश सैनी को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिला मंत्री महावीर सिंह ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद एक सामाजिक संगठन है। यह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना जागृत करता है। जिला सहमंत्री एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद परिषद का कार्य और आगे बढ़ेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष रोहिताश सैनी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रांत मातृ शक्ति सह संयोजिका बाला देवी, जिला कोषाध्यक्ष नेमीचंद, नगर मंत्री तूफान सोनी, बालोपासना प्रमुख अमरजीत सोनी, संदीप सैनी, बजरंग दल सह संयोजक रिंकू लखेरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी, वीरेंद्र सैनी, सुनील चौधरी, राकेश सैनी और धर्मपाल यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *