WPL- वडोदरा में आज यूपी Vs दिल्ली:यूपी को इस सीजन पहली जीत की तलाश; शेफाली पर होंगी निगाहें

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का छठा मैच यूपी वारियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टूर्नामेंट में अब तक 2 मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत और एक हार का सामना करना पड़ा हैं। यूपी वारियर्ज (UPW) का इस सीजन यह दूसरा मैच होगा। टीम को पहले मुकाबले में गुजरात जाइंट्स ने 6 विकेट से हराया था। पिछले बार जब दोनों टीमें आमने-सामने थी तब यूपी ने दिल्ली को 1 रन से हराया था। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा थी। मैच डिटेल्स, छठा मैच
UPW Vs DC
तारीख: 19 फरवरी
जगह: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा
समय: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM हेड टु हेड में दिल्ली आगे
WPL के अब तक दो सीजन मिलाकर दिल्ली और यूपी ने 4 मैच खेले हैं। इसमें दिल्ली ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं यूपी वारियर्ज ने 1 मैच जीता है। दिल्ली को शेफाली से उम्मीद
स्टार ओपनर शेफाली वर्मा से दिल्ली को तेज शुरुआत की उम्मीद है। उन्होंने इस सीजन के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 18 बॉल पर 43 रन की पारी खेली थी। हालांकि सोमवार को RCB की रेणुका ठाकुर ने उन्हें शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। शेफाली ने 20 WPL मैच में 604 रन बनाए हैं। टीम के बॉलिंग लाइन अप को शिखा पांडे लीड करती हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मात्र 14 रन देकर 2 विकेट लिए थे। शिखा के साथ टीम में एलिस कैप्सी, राधा यादव, मिन्नू मणि जैसी बॉलर्स हैं। शिखा ने WPL के 20 मैच में 22 विकेट लिए हैं। कप्तान दीप्ति यूपी की टॉप ऑलराउंडर
यूपी वारियर्ज की कप्तान दीप्ति शर्मा ने WPL के 18 मैच में 424 रन बनाए हैं, उन्होंने 19 विकेट भी लिए हैं। पहले मैच में गुजरात के खिलाफ दीप्ति ने 39 रन बनाए थे लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। टीम से पहले ही फुल टाइम कैप्टन एलिसा हेली इंजरी के वजह से बाहर हो चुकी हैं वहीं ओपनर चमारी अट्टापट्टू श्रीलंका के लिए खलेने स्वदेश वापस लौट गई हैं। यूपी की टॉप बॉलर सोफी एक्लेस्टोन हैं। वे WPL की टॉप विकेट टेकर भी हैं, उन्होंने 18 मैच अब तक 29 विकेट लिए हैं। पहले मैच में सोफी ने 4 मैच में 16 रन देकर 2 विकेट लिए थे। सोफी का साथ देने के लिए टीम में ताहिला मैग्रा, एलाना किंग और साइमा ठाकोर जैसे बॉलर्स हैं। टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
कोटांबी स्टेडियम में अब तक WPL के 5 मैच हो चुके हैं। सभी मैच पहली बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। पिच बैटर्स के लिए मददगार हैं। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं। जैसे -जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनरों को टर्न भी मिलता है। इस मैदान की बाउंड्री 75 से 65 मीटर की हैं। ज्यादातर टीमें यहां टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लेती हैं। वेदर रिपोर्ट
वड़ोदरा में बुधवार को तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने वाला है। वातावरण में 34% नमी रहेगी, वहीं हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पॉसिबल प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स (DC): मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनसेन, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और मिन्नू मणि। यूपी वारियर्ज (UPW): दीप्ति शर्मा (कप्तान), दिनेश वृंदा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, अलाना किंग, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर और क्रांति गौड़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *