XEN की जनसुनवाई में आए 32 प्रकरण:19 का मौके पर ही समाधान, उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराकर नए कनेक्शन लेने की अपील

धौलपुर में जयपुर डिस्कॉम के XEN विवेक शर्मा ने मच कुंड रोड स्थित ऑफिस पर जनसुनवाई की। इस दौरान बिजली से संबंधित कुल 32 प्रकरण सामने आए, जिनमें से 19 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जनसुनवाई में 12 उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों में समस्या बताई, जिनके बिल संशोधित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति से संबंधित 6 मामले भी आए, जिन पर संबंधित JEN को सुधार के निर्देश दिए गए। XEN विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में डिस्कॉम द्वारा निर्धारित 100% राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्त करने और उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। उपखंड में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। जनसुनवाई में 5 से 10 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शन के बिल संबंधित प्रकरण भी आए, जिनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। XEN ने कटे हुए उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा कराकर नए कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने की अपील की, ताकि उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके। इसी क्रम में दरियापुर, मोरोली, सागरपाड़ा और भोगीराम कॉलोनी में बिजलीघरों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में गैर-उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, DC/PDC उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की गई और उनसे बकाया बिल जमा कराने का तगादा किया गया। डिस्कॉम लगातार बिल बकायेदारों से बकाया राशि जमा कराने की अपील कर रहा है और स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *