आईपीएस कॉलेज निर्माण नगर में आयोजित Zephyr फैशन शो कार्यक्रम TPS ऑडिटोरियम में हुआ। कॉलेज फेस्ट में 40 से अधिक कॉलेज के 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन किया। पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का मिश्रण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक किया। फैशन शो में विद्यार्थियों ने अपनी डिजाइनिंग और स्टाइलिंग क्षमताओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाशजोशी रहे, गेस्ट ऑफ ऑनर मशहूर फिल्म निर्माता वह जाने-माने वितरक राज बंसल रहे। 3 दिन से चल रहे इस कार्यक्रम में बुल्स एंड बीयर्स, केस सोल्यूशन, बिजनेस क्वीज, ब्लाइंड कोडिंग, फाइल्स प्लॉटर, एड विजार्ड कैनवा बज, रंगरेज, बैटलग्राउंड बिजनेस रोडीज, मॉक प्रेस, एल्गोरिथम वार, बेस्ड वंडर्स, पीपीटी मेकिंग, वेब वंडर्स, रेडियो जॉकी जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । समापन समारोह में निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की। विजेताओं को “सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति’ का पुरस्कार दिया गया। कॉलेज अध्यक्ष डॉ सुधीर अग्रवाल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में नए आयाम छूने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ, जिसमें दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें टीम वर्क और आत्मविश्वास का महत्व भी सिखाया।


