बालोद| वनमंडल अंतर्गत डिजीटल टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से वनरक्षक के लंबी कूद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण आगामी निर्देश तक स्थगित किया गया है। नोडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कुल 20 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण डिजीटल टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से पुनः 12 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित था।


