भास्कर न्यूज | बालोद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बालोद की भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 37 लाख 90 हजार रुपए की राशि स्वीकृत है। यह बजट संचालक द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। भवन निर्माण के लिए जुंगेरा, बालोद में भूमि आवंटित हो चुकी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भवन निर्माण पूर्ण होने तक इसका संचालन अस्थाई रूप से तीन स्कूलों में किया जाएगा। इनमें पुत्री शाला (कन्या क्रमांक एक) बालोद, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला झलमला और शासकीय हाई स्कूल जमरूवा बालोद शामिल हैं। भाजपा नेता मधुकांत यदु ने कहा है कि संस्थान के शुरू होने से हर वर्ष प्रशिक्षु शिक्षक तैयार होंगे। इसका लाभ आदिवासी अंचल डौंडी और डौंडीलोहारा सहित पूरे बालोद जिले को मिलेगा।


