अंकित थवानी की सफलता पर विधायक ने दी शुभकामनाएं

भास्कर न्यूज | राजिम संघ लोक आयोग के घोषित परिणाम में छग के प्रयागराज धर्मनगरी राजिम के होनहार युवा अंकित थवानी का भी चयन हुआ है। वे नगर के मुरली मनोहर थवानी एवं पूर्व पार्षद कमला थवानी के पुत्र हैं। उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्हें 273 वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त कर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं। विधायक ने कहा कि यह उनकी यह सफलता राजिम नगर को गौरवान्वित करने वाली है। उन्होंने शासकीय सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया है। यह राजिम के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के युवा ने संघ लोकसेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित होकर राजिम सहित जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है। राजिम। अंकित थवानी को मुलकात करते विधायक और जनप्रतिनिधि ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *