भास्कर न्यूज| छुईपाली ग्राम पंचायत पतेरापाली में गुरुवार को पंचायत भवन में सरपंच प्रभात पटेल की अगुवाई में जल संरक्षण और जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के लिए प्रेरित करने सभी जन प्रतिनिधियों ने शपथ लिया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर रविलाल निर्मलकर, मुक्तेश्वर मटारी, दीनता सुरेश कुमार, राकेश पटेल, रसिक लोहा, जगदीश बरिहा, आनंद साहू, हरिलाल कलेत, निरंजन प्रधान, परशुराम महाकुर मौजूद थे।


