अंकेक्षण के तहत शिक्षा गुणवत्ता का आकलन

भास्कर न्यूज | महासमुंद मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांव में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन, विद्यार्थियों की सीखने की दक्षता का मूल्यांकन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों व ग्राम समुदाय को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ा गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, सीखने के स्तर, शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग और विद्यालय वातावरण का सामूहिक मूल्यांकन किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से समुदाय ने विद्यालय की प्रगति और सुधार के सुझाव भी प्रस्तुत किए और मुस्कान पुस्तकालय व स्मार्ट शाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम प्रमुख गायत्री ठाकुर, शिव यादव, एसएमसी अध्यक्ष विमला बांधे, कुसमा कुर्रे, ममता विश्वकर्मा, गुंजा खूंटे सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *