अंजड़ में 11 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन:घर-घर जाकर निमंत्रण, भगवा ध्वज बांटे; संतों के सानिध्य में होगा रामधुनी और महाआरती

अंजड़ नगर में 11 जनवरी को मां नर्मदा आयोजन समिति के देखरेख में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना हुआ है। सम्मेलन से पूर्व नगर की चारों बस्तियों- शिवाजी महाराज, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस और महाराणा प्रताप बस्ती में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें युवक, युवतियां और मातृ-शक्ति ढोल-मंजीरों के साथ सुबह प्रभात फेरी और शाम को रामधुन फेरी निकाल रहे हैं। इसके अलावा, बस्तियों के प्रमुख मंदिरों में दीप यज्ञ और भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। समिति सदस्यों ने बताया कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच नगर की सभी चारों बस्तियों में 30 से अधिक प्रमुख चौराहों पर सामूहिक रूप से भारत माता की महाआरती की गई। प्रभात फेरी, रामधुन और दीप यज्ञ से वातावरण भक्तिमय सम्मेलन में आने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण भी दिया जा रहा है। युवाओं और मातृ-शक्ति की अलग-अलग टोलियां देहरी पर पीले चावल रखकर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं। निमंत्रण के साथ प्रत्येक घर में रुद्राक्ष, भगवा ध्वज और भारत माता का चित्र भी भेंट किया जा रहा है, साथ ही अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने का आह्वान किया जा रहा है। वाहन रैली और मशाल यात्रा से बढ़ेगा उत्साह आगामी कार्यक्रमों में 7 जनवरी, बुधवार को दोपहर 12 बजे ठीकरी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से पुरुषों की भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 8 जनवरी, गुरुवार को शिवाजी बस्ती के युवाओं की ओर से रात्रि 8 बजे मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संतों के सानिध्य में होगा सम्मेलन, समापन पर भोज विराट हिन्दू सम्मेलन 11 जनवरी, रविवार को सुबह 9 बजे से नगर की चारों बस्तियों में अलग-अलग निर्धारित स्थानों पर होगा। इसमें अनेक संत महात्माओं के आशीर्वचन, छोटे बाल कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्य वक्ताओं की ओर से बौद्धिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चारों बस्तियों में अलग-अलग टोलियां बनाकर सैकड़ों की संख्या में युवक, युवतियों और मातृ-शक्ति को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *