अंजड के बड़दा बसाहट में NSS शिविर:आयुष विभाग ने किया छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

बड़वानी जिले के ग्राम मंडवाड़ा स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्राम छोटा बड़दा बसाहट में ‘मेरा युवा भारत’ और ‘डिजिटल साक्षरता के लिए युवा’ थीम पर केंद्रित है। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में बुधवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ. निलेश मोरे के मार्गदर्शन में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सक पुष्पेंद्र अछाले, प्रशिक्षक विकास धनगर और दवासाज रमेश चंद्र सैत्या ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार दोपहर को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 100 शिविरार्थी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। वे ग्राम छोटा बड़दा की हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं। इन गतिविधियों में समग्र स्वच्छता अभियान, मार्ग समतलीकरण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जागृति, बेटी बचाओ, साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शिविरार्थी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, शाला त्यागी बच्चों का सर्वेक्षण जैसे विषयों पर भी काम कर रहे हैं। वे नुक्कड़ नाटक सहित बौद्धिक कार्यक्रमों और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को बौद्धिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *