अंजनहिल अंडर ग्राउंड खदान से शुरू होगा उत्पादन

चिरमिरी | एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के अंजनहिल अंडर ग्राउंड खदान से कोयला उत्खनन के लिए अंजन माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड से कंपनी प्रबंधन ने अनुबंध किया है। 6 मई 2010 एयर ब्लास्ट में 14 श्रमवीरों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद डीजीएमएस ने खदान से कोयला उत्पादन पर रोक लगा दी थी। अब 15 साल बाद एसईसीएल इस बंद खदान से अंजन माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोयला उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि खनन कार्य पूर्णतः वैधानिक, पर्यावरणीय और प्रशासनिक मानकों का पालन करते हुए संचालित होगी। कंपनी केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा, हरित क्षेत्र विकास और स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर भी केंद्रित रहेगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार का खनन कार्य आवश्यक सभी अनुमोदनों और वैधानिक स्वीकृतियों के बाद ही शुरू होगा। प्रदूषण नियंत्रण, भूमि पुनर्स्थापन और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पर्यावरण और आमजनों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करेगी। बता दें कि कोयला उत्पादन के साथ ही कंपनी प्रारंभिक स्तर से ही स्थानीय समुदायों के साथ सहभागिता बनाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *