भास्कर न्यूज | बांसवाड़ा अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता चुनाव कन्वीनर मोहम्मद आरीफ खान ने की। उन्होंने बताया कि चुनाव सदर, नायब सदर, जनरल सेक्रेट्री, मालियात सेक्रेट्री, तालीम सेक्रेट्री पद के लिए होंगे। उम्मीदवार अंजुमन से 26 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जमा होंगे। उसी दिन 12 बजे बाद नामांकन की जांच कर सही पाए गए नामांकन की सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन वापसी 28 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हो सकेगी। उसी दिन दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान 1 फरवरी को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और मतगणना दोपहर 2.30 बजे से होगी। परिणाम की घोषणा के बाद शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में सह कन्वीनर एडवोकेट मोहम्मद शाहिद मंसूरी, सचिव अनवरुद्दीन शेख, अब्दुल रज्जाक मंसूरी, अबरार एहमद, शाहिद एहमद, गुलाम रसूल, जैनुद्दीन शेख, हसीनुद्दीन, मोहम्मद रज्जाक, हसन, आकिब मोहम्मद, जावेद पठान, हाजी मोहसीन मंसूरी आदि मौजूद थे।


