बालोद | छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई बालोद के लिए अंजुलता योगी शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलमांड को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ब्लॉक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति तथा जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने उन्हें नियुक्ति प्रदान की। नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी विस्तार के लिए उन्हें एवं ब्लॉक के जिला पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। उनके मनोनयन पर प्रदेश संगठन सचिव बीरबल देशमुख, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, कामता प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेन्द्र देवांगन, पवन जोशी आदि ने खुशी जताई है।


