बालोद | शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाररास में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के तहत 11वीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर 12वीं के छात्रों को आमंत्रित किया। विद्यालय आगमन पर 9वीं से 11वीं तक की छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मंच संचालन 11वीं की भूमिका एवं डिलेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एनके यादव ने की। ममता देवदास, तृप्ति साहू एवं वंदना साहू ने म सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में 12वीं के छात्रों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी रूपेश कुमार सोनकर को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद पुष्पा साहू, मदनलाल साहू , व्याख्याता आरके कटेंद्र, रूपे कश्यप, चिमनलाल साहू, एसके रात्रे, केएस ध्रुवे, गरिमा पटेल, मालती सिन्हा, आर. तिवारी, शारदा गेंड्रे, आर. महिलांग, मिताली पटेल, हीरा ठाकुर उपस्थित रहे।


