अंडर-17 में धन्नोवाली ने लसाड़ा को 5-2 से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब कुक्कड़ पिंड व पंचायत के सहयोग से जारी सिक्स ए साइड हॉकी लीग में अगले चरण के मुकाबले खेले गए। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में ओलिंपियन संजीव कुमार ने हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस बारे में जानकारी देते हुए परमजीत सिंह और बलविंदर बाहिया ने कहा कि अंडर-17 के मैच में सीचेवाल ने केवीएस को 5-2 से हराया, धन्नोवाली ने लसाड़ा को 5-2 से हराया। अंडर-14 के मैच में सीचेवाल ने सुरजीत सेंटर को 5-1 से हराया, लसाड़ा ने दोआबा खालसा टीम को 4-1 से हराया। धन्नोवाली ने लसाड़ा को 5-2 से हराया। इस मौके पर सूबेदार निरंजन सिंह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह बोपाराय, बलविंदर सिंह, सुनील कुमार, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह पंच, सतनाम सिंह, गुरजीत सिंह, दविंदर गोल्डी, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *