जालंधर | हरनामदासपुरा स्थित सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शक्ति नगर स्थित डाकघर का शैक्षणिक दौरा किया। यह दौरा शिक्षा विभाग के बैगलेस एक्टिविटीज कार्यक्रम के तहत करवाया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों को डाक विभाग में होने वाली प्रक्रियाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। वनीता ने स्टूडेंट्स उन्हें डाकघर में होने वाले रोजाना के कामों जैसे चिट्ठियों के वर्गीकरण, स्पीड पोस्ट एवं रजिस्ट्री प्रक्रिया, डाक सामग्री की बुकिंग, बचत खाते, डाक जीवन बीमा सहित अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि डिजिटल युग में डाकघर अपनी सेवाओं को आधुनिक तकनीक के मुताबिक डेवलप कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज डाकघर केवल पत्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बैंकिंग, बीमा, बचत योजनाएं और ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से आम लोगों की रोजाना जरूरत में काम आ रहा है। इस मौके पर प्रिंसिपल अंजलि ने कहा कि शैक्षणिक दौरों से विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है। यहां निधि, जसप्रीत, परमजीत व नेहा उपस्थित रहें।


