अंडर-17 में संसारपुर ने मिट्ठापुर को 5-3 से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब कुक्कड़ पिंड की तरफ से पंचायत व एनआरआईज के सहयोग से जारी हॉकी लीग में तीसरे चरण के मुकाबले खेले गए। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि जतिन महाजन विशेष रूप से पहुंचे, जिन्होंने हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। पहला मैच अंडर-17 में गांव संसारपुर ने मिट्ठापुर को 5-3 से हराया, दूसरे मैच में तेहंग गांव ने केवीएस की टीम को 6-2 से हराया। अंडर-14 में तेहंग ने जीएस बोधी क्लब को 5-1 से हराया। सुरजीत सेंटर ने चानिया को 3-0 से हराया। संसारपुर ने दोआबा खालसा को 2-1 से हराया। इस उपलब्धि पर क्लब के प्रधान एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। इस मौके पर अवतार सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह बोपाराये, मंगल सिंह, वरिंदर सिंह रेखी, गोपाल दत्त, नरेश कुमार, युगराज सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *