ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को कंबल बांटे

जालंधर| जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे ओल्ड एज होम में डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। डिप्टी कमिश्नर ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें कंबल, मूंगफली, रेवड़ी बांटी। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की कीमती पूंजी है और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होता है। जिला प्रशासन अपने सभी नागरिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और विशेष तौर पर बुजुर्गों की देखभाल एवं सहायता के लिए हर समय तत्पर है। यहां सोसायटी के सचिव सुरजीत लाल, नेक राम, एडवोकेट राकेश कुमार, मैनेजर रामलाल, सुरेंद्र सिंह, सुरेखा शर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *