जालंधर| जिला स्तरीय स्कूल खेल-कुराश अंडर-14, 17, 19 का टूर्नामेंट जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमनदीप कौंडल के नेतृत्व में स्कूल ऑफ एमिनेंस, लाडोवाली रोड में करवाया गया। शुक्रवार को टूर्नामेंट के पहले दिन मुख्य अतिथि प्रिंसिपल सुनीता सहोता द्वारा लड़कियों के टूर्नामेंट की औपचारिक रूप से शुरुआत की गई। इस अवसर पर अमनदीप कौंडल (जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर/डीएम स्पोर्ट्स), सुरिंदर कुमार, प्रिंसिपल सुखदेव लाल बब्बर और प्रिंसिपल योगेश कुमार मौजूद थे। जिले के स्कूलों की लगभग 130 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। टूर्नामेंट के अंत में हरजीत सिंह ने परिणाम साझा किए। अंडर-14 के 30 किलोग्राम भार वर्ग में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की साक्षी ने पहला स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दपुर की आरती ने दूसरा और सरकारी हाई स्कूल हरनाम दास पुरा की श्रुति तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दपुर की तानिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 36 किलोग्राम भार वर्ग में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की नाज़िया परवीन ने पहलास्थान प्राप्त किया। अंडर-17 के 44 किलोग्राम भार वर्ग में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की कंचन ने पहला, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर की अमरोज़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।अंडर-19 के 52 किलोग्राम भार वर्ग में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की अंजली ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमशेर खास की हंसिका शर्मा ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दपुर की रूपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रज्जी ने पहला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दपुर की समाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


