अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में बढ़ने से सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 900 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 950 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी में 2100 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। इसके साथ चांदी भी 1.35 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार हो गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी डिलीवरी सोना 49.60 डॉलर बढ़कर 3,755.40 डॉलर तथा नवंबर डिलीवरी चांदी 0.913 डॉलर की तेजी से 43.865 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर भाव :स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना-चांदी के भाव में तेजी रही। सोना जेवराती (10 ग्राम) 108100 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 114500 रहा। चांदी 999 (किलो) 136800 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।


