जयपुर | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत उछलने से गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 जेवराती सोना 700 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। इससे चांदी भी 1,100 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रेल डिलीवरी सोना 15.30 डॉलर बढ़कर 2,944 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.180 डॉलर की गिरावट से 32.605 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 98.3, चांदी रिफाइनरी 97.8 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 8,810 रुपए, सोना जेवराती 8,260 तथा वापसी 7,960 रुपए प्रति ग्राम।


