अमृतसर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सार्थक बनाने के उद्देश्य से जन कल्याण संगठन और अस्पताल के सहयोग से सिटीजन फोरम विद्या मंदिर में महिला स्टाफ और स्टूडेंट्स का हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसमें हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर का विशेष सहयोग रहेगा। वहीं बच्चों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। इसमें जरूरतमंद 465 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इसके संस्थापक अजीत सिंह और स्टाफ स्टूडेंट्स के सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। जानकारी देते समाज सेविका स्वराज ग्रोवर ने कहा कि यह कैंप 8 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे लगाया जाएगा।


