अमृतसर | एडीसी ज्योतिबाला ने 3 ट्रैवल एजेंटों-आईलेट्स सेंटरों के लाइसेंस रिन्यू नहीं कराने पर रद्द कर दिए हैं। इनमें डिवाइन इमीग्रेशन कंसल्टेंट डिस्ट्रिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बी-ब्लॉक रणजीत एवेन्यू, ब्रॉडवे इमिग्रेशन सर्विसेज कबीर पार्क और पाली एजुकेशन कंसल्टेंसी भंडारी पुल का नाम शामिल है। एडीसी ने कहा कि नियमों के खिलाफ चल रहे अन्य सेंटरों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।


