अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने किया योग; लोगों से अपील- नियमित रूप से रोजाना योग करें

मनेंद्रगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस बार बारिश के कारण झगराखांड के अम्बेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी ने लोगों से अनुरोध किया है कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रमों के माध्यम से योग की महत्ता को रेखांकित किया गया है। इस विशेष दिन पर लोग नियमित रूप से योग को शामिल करें। मंत्री ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस की मान्यता दी और इस दिन दुनिया के सभी देशों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। भारत के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। यह 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। क्योंकि उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन इस दिन होता है और आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए यह उपयुक्त समय होने के कारण इस दिन का चयन प्रधानमंत्री ने किया। सन 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था। हर साल अलग-अलग थीम पर यह दिवस मनाया जाता है। सन 2025 की थीम: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। आज राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर योग सत्र, शिविर, और कार्यशालाओं का आयोजन हो रहा है। वहीं योग कार्यक्रम की समाप्ति पर उपस्थित सभी लोगो को प्रतिदिन योग करने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही अम्बेडकर भवन परिसर में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसपी चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत CEO अंकिता सोम, डीएफओ मनीष कश्यप एसडीएम लिंगराज सिदार के साथ जनप्रतिनिधि और जिले के आलाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *