अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…बैसाखी के सहारे दिव्यांग लड़की ने किया योग:रायपुर में मुस्लिम-ईसाई समाज की महिलाओं ने भी योग किया, कहा- योग करें फिट रहें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके में रहती हैं और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं। यहां बुजुर्ग महिला के साथ मुस्लिम, ईसाई समाज की महिलाओं ने भी आसन लगाए। वहीं सीएम साय ने जशपुर में, डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग दिवस की तस्वीरें देखिए योग दिवस से जुड़े अपडेट्स जानने नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *