अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…धमतरी में 3 लाख लोगों ने किया योग:भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास से हुआ शांति पाठ; लोगों को हेल्थ बेनेफिट्स बताए

धमतरी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिले में लगभग 3 लाख लोगों ने योग किया है। हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुरूद के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के कई आसनों और मुद्राओं, शिथलीकरण अभ्यास के बाद स्कंध संचालन, कटि और घुटना संचालन के पश्चात योगाभ्यास शुरू हुआ। जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन का अभ्यास कराया गया। इसके बाद शशकासन, उत्तान मंडूकासन, व्रकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने योग की मुद्रा और उसके स्वास्थ्यगत लाभों के बारे में जानकारी दी गई। योगाभ्यास के अंत में कपाल भाति और अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर शांति पाठ किया गया। प्रशिक्षकों ने दी विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को कई योग मुद्राएं सिखाईं। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया गया। हरित योग की दिलाई शपथ कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। योग के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु की भूमिका में रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को हरित योग की शपथ भी दिलाई गई। ‘योग जीवन का अभिन्न अंग’ योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा गया कि यह बिना किसी दुष्प्रभाव के मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है। नियमित योग और ध्यान से मानसिक बीमारियों से बचाव के साथ सकारात्मक और आनंदमय जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ रहा। जिले में 3 लाख लोगों ने किया योग बता दें कि योग एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य की थीम पर आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वस्थ्य जीवन शैली का आधार योग है, योग से तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहते है। अपनी जीवन शैली में योग को जोड़ते हुए अपने लिए प्रतिदिन योग करने और इसकी जानकारी अन्य लोगों को देने की बात कही। जिले के स्कूल, कॉलेज, गांवों, गार्डन, सरोवर किनारे, प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों में लगभग 3 लाख से ज्यादा लोगों ने योग किया। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन कर लोगों को योग दिवस की बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *