लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट रद्द:विमान की उपलब्धता न होने को लेकर फैसला, सोमवार को बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट हुई थी कैंसिल

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश और उसके बाद लागू की गई सुरक्षा जांचों का प्रभाव अमृतसर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। कल, बुधवार को लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जबकि, बीते दिन सोमवार को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार लंदन से अमृतसर की फ्लाइट AI 170 भी रद्द कर दी गई है। यह फ्लाइट 18 जून सुबह 10:30 बजे लैंड करने वाली थी। लेकिन विमान की उपलब्धता न होने के चलते इसे रद्द करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट्स की चल रही जांच के चलते AI170 उपलब्ध नहीं हो पाया। वहीं, बीते दिन AI117 फ्लाइट, जो अमृतसर से बर्मिंघम के लिए रवाना होनी थी, जांच के चलते रद्द कर दी गई थी। जानें पीछे का घटनाक्रम:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *