अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ योगाभ्यास

सोनहत| ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम नेशनल योग संगम पोर्टल के निर्देशों के अनुसार हुआ। शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रधान पाठक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने योग सत्र का संचालन किया। विद्यालय के सभी शिक्षक शामिल हुए। उन्होंने छात्रों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। छात्र भी पूरे उत्साह से जुड़े। उन्होंने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम सहित कई योगासन किए। योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा। प्राचार्य रवि कांत मिश्रा ने कहा, योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है। यह मानसिक शांति, एकाग्रता और जीवन में संतुलन लाता है। हर व्यक्ति को इसे रोज की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *